ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 2 युवक, तलाश में जुटे गोताखोर "बुलेट, मूंछ और कमर में कट्टा... कटिहार में सिर चढ़कर बोल रहा है 'तमंचा राज' का नशा! आरा DAV स्कूल में इंस्टाग्राम वीडियो विवाद में दो छात्रों को मारा चाकू, एक की हालत गंभीर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब बिल पर होगा फ्यूज कॉल सेंटर नंबर, शिकायतों के लिए ONLINE पोर्टल “लिट्टी विद मांझी” कार्यक्रम में जुटा एनडीए का शीर्ष नेतृत्व, दिखी एकजुटता 300 आवारा कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारने का आरोप, सरपंच और पंचायत सचिव पर केस दर्ज सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, दो मंजिला मकान से कूदे युवक-युवतियां 234 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पार्सल वैन से की जा रही थी तस्करी Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बनेंगे AI और लैंग्वेज लैब, हाईटेक शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बनेंगे AI और लैंग्वेज लैब, हाईटेक शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

जैविक मेन के नाम से प्रसिद्ध आरके सिन्हा ने नोएडा में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजित, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हुए शामिल

10-Oct-2021 07:26 PM

 DESK: जैविक मेन के नाम से प्रसिद्ध पूर्व सांसद आरके सिन्हा द्वारा नोएडा में आज कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। दोस्तपुर, मंगरौली और छपरौली गांवों के ग्राम प्रधानों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मल्टीलेयर फार्मिंग से होने वाले किसानों की आय वृद्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक ही भूमि पर पांच फसलें उगाने की सोच अद्भूत है। बढ़ती आबादी और मजदूरी, सिकुड़ती और छोटी होती पारिवारिक जोत के बीच मल्टीलेयर फार्मिंग एक आशा की किरण की तरह ही है। वहीं कृषि मंत्री ने आकाश चौरसिया के प्रयासों की प्रशंसा की और कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया।

कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से आए आकाश चौरसिया ने मल्टी लेयर फार्मिग पर अपनी बाते रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसे में हम पानी के बिना भी कृषि की कल्पना कर सकते हैं?  यदि हम एक ही भूमि पर पांच फसलें एक साथ उगायें, तो पांच फसलों का कुल खाद, कीटनाशक, ग्रोथ प्रमोटर का इनपुट एक फसल के इनपुट से भी कम आएगा। पानी तो 30% से भी कम लगेगा। वहीं पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने भी आकाश चौरसिया के प्रयासों की प्रशंसा की। जैव विविधता की चर्चा करते हुए आरके सिन्हा ने कहा कि “प्रकृति तो अपना श्रृंगार खुद तय करती है। हम यदि यह समझ लेंगे तो जैव विविधता को समझ लेंगे। जैव विविधता से ही सही तौर पर  प्राकृतिक कृषि सम्भव है।

इस कार्यक्रम में शामिल महिला और बाल विकास मंत्रालय की विशेष सचिव एवं निदेशक रश्मि सिंह कहा कि कृषि ही देश में महिलाओं की आजीविका का प्रमुख साधन है। छोटी सी जगह में ऐसा पैदावार करना जिससे पूरे साल किसानों को ख़ासकर महिलाओं को कुछ न कुछ पूरे साल आर्थिक लाभ होता रहे। यह अत्यंत ही सुखद परिकल्पना है। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के राष्ट्रीय प्रबंधक राजीत सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।