ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / जनता ने JDU विधायक को फिर से बना लिया बंधक, पुलिस ने पहुंचकर...

जनता ने JDU विधायक को फिर से बना लिया बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

12-Aug-2020 05:21 PM

By Prashant

DARBHANGA : कोरोना वायरस जैसी आपदा के बीच सत्ताधारी दल के विधायकों को खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है. दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से जेडीयू विधायक शशिभूषण हजारी एक बार फिर से जनता के गुस्से का शिकार हुए हैं. शशिभूषण हजारी को उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दूसरी दफे बंधक बना लिया है.


जेडीयू विधायक शशिभूषण हजारी को इसके पहले उनके ही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 30 जून को बंधक बनाया था. उस वक्त विधायक जी का वीडियो वायरल हुआ था और एक बार फिर से विधायक जी को बंधक बनाने का वीडियो वायरल हुआ है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बात से नाराज है कि विधायक ने क्षेत्र का विकास नहीं किया और अब चुनाव सर पर है तो वह क्षेत्र में घूम रहे हैं.


जेडीयू विधायक के शशिभूषण हजारी अपने विधानसभा क्षेत्र कुशेश्वरस्थान के बरहमपुर पंचायत के पटवार घाट पहुंचे थे और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने नारेबाजी करते हुए विधायक जी की गाड़ी खोली और फिर उन्हें निकम्मा बताते हुए गांव के ही एक जगह पर बैठा दिया. लगभग 4 घंटे तक विधायक जी वहां बंधक बने रहे. आखिरकार पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो वहां पहुंचकर विधायक जी को जनता के बीच से निकाला गया. 


जेडीयू विधायक को बंधक बनाये जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोला. राबड़ी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "नीतीश कुमार जी इसलिए ही पाँच महीनों से घर से बाहर नहीं निकले है क्योंकि बाहर निकलेंगे तो जनता तैयार बैठी है."