BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
15-Nov-2021 09:16 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद होंगे. जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात करेंगे. सीएम आज ऊर्जा विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और पीएचईडी सहित कई विभागों की शिकायतें सुनेंगे. इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए फरियादी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पाएंगे. इसके लिए जिलास्तर से ही अब तैयारी होती है. 5 साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब जनता दरबार कार्यक्रम की फिर से शुरुआत की तो इसका स्वरूप बदला हुआ है.
बता दें कि जनता दरबार कार्यक्रम हर महीने पहले तीन सोमवार को आयोजित किया जाता है. हर सोमवार को तय विभागों से जुड़े मामलों का ही निष्पादन मुख्यमंत्री करते हैं. आज सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री दो दर्जन महकमों से जुड़े मामले सुनेंगे.
आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, उद्योग, गन्ना उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन आदि से जुड़े मामले सुने जाएंगे.