खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Oct-2022 03:22 PM
JK: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घाटी में एक बार फिर आतंकवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शोपियां में आज आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंद कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मृतक कश्मीरी पंडित की पहचान शोपियां के चौधरी गुंड निवासी पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरन भट शुक्रवार की सुबह अपने घर के लॉन में मौजूद थे तभी आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में कश्मीरी पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बता दें कि कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में ही इससे पहले आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 31 मई को कुलगाम जिले में भी आतंकियों ने एक सरकारी महिला कर्मचारी रजनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, 12 मई को कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकवादियों ने राहुल भट्ट की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही आतंकी लगातार गैर कश्मीरी लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...