ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जमानत नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट ने जज को सुना दी सजा, फैसले...

जमानत नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट ने जज को सुना दी सजा, फैसले में कही ये बात

03-May-2023 11:12 AM

By First Bihar

DESK: बेल के मामले में कई बार जरूरत से ज्यादा सख्त रुख अपनाने को लेकर कई बार सुप्रीम कोर्ट निचली अदालतों पर नाराजगी जाहिर कर चुका है. फिर से ही एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को बेल नहीं देने पर एक सेशन जज को सजा दी है. 


बता दें इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि सेशन कोर्ट के जज से सभी न्यायिक जिम्मेदारियां छीन ली जाएं और सजा के तौर पर उन्हें अपने न्यायिक स्किल्स के सुधारने के लिए न्यायिक अकादमी में भेजा जाए. यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे जज के खिलाफ की है जो कि सामान्य से मामले में जमानत नहीं दे रहे थे. 


सुप्रीम कोर्ट ऐसे जमानत देने के मामलों में नरमी बरतता रहा है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने खुद ही कई लोगों को जमानत दी है लेकिन सेशन जज के जमानत नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट ने जज की क्लास लगा दी. बता दें मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि एक सेशन जज से न्यायिक जिम्मेदारियों वापस से ली जाएं और उन्हें अपनी स्किल में सुधार करने के लिए न्यायिक अकादमी भेज दिया जाए. 


आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि जज एक सामान्य मामलों में आरोपियों को जमानत नहीं दे रहे थे. इस तरह के कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने भी उदार रुख अपनाया था और आरोपियों को आसानी से जमानत दे दी थी. जहां शीर्ष न्यायालय ने 21 मार्च को चेतावनीदी थी कि अगर कोई कई बार ऐसे फैसले सुनाता है तो उससे उसकी न्यायिक काम की जिम्मेदारी ले ली जाएगी और इसके बाद उसे न्यायिक अकादम भेज दिया जाएगा.