ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर रोपा धान, महिलाओं ने कहा- अनाज...

जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर रोपा धान, महिलाओं ने कहा- अनाज का आधा हिस्सा विधायक को भेज देंगे

07-Aug-2020 09:02 AM

By

DARBHANGA : नगर निगम वार्ड 17 गांधीनगर कटरहिया मोहल्लावासियों ने जलजमाव की समस्या का विरोध करते हुए मुख्य सड़क पर धान रोपनी कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. स्थानीय लोगों ने कहना है कि नगर निगम ने जल निकासी के लिए 28 लाख रुपये की लागत से नाला का निर्माण करवाया, लेकिन जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है. हल्की बारिश में भी पूरा मुहल्ला में डूब जाता है. 


इस बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि  जलजमाव की समस्या से निजात और प्रशासन की आंख खोलने के उदेश्य से आज हमलोगों ने मुहल्ले के मुख्य सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध किया है. धान रोपनी कर विरोध जताने में दर्जनों महिला ने भाग लेते हुए एक स्वर में कहा कि यह इलाका अब किसी काम का नहीं रहा. अब यहां धान ही रोपा जा सकता है या फिर मछली पालन  किया जा सकता है. पैदावार हुए अनाज का आधा हिस्सा नगर निगम तथा आधा हिस्सा नगर विधायक को भेजा जायेगा.

 स्थानीय लोगों ने कहा कि जलजमाव के कारण पिछले चार महीनों से यहां के लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है. इस मोहल्ला के लोग छोटेछोटे रोजगार कर अपना जीवन यापन करते हैं. लेकिन जलजमाव के कारण इनका व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है.  फिलहाल इस समस्या को देखते हुए गांधी नगर कटरहिया मोहल्ला को बाढ़ग्रस्त घोषित करते हुए प्रत्येक परिवार को 6 हजार रुपया का मुआवजा के तौर पर जिया जाए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव की समस्या का जल्द से जल्द स्थाई निदान के लिए दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर इस विधानसभा चुनाव से पूर्व किया जाए.  एक सप्ताह के अंदर अगर इसका समाधान नहीं होता है, तो गांधीनगर मोहल्लावासी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन की शुरुआत किया जायेगा. जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी स्थानीय प्रतिनिधि और नगर निगम प्रशासन की होगी.