ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात

जेल से बाहर आते ही पूर्व सांसद का बड़ा ऐलान, कहा- 'यहां से निकलते ही मैं...'

जेल से बाहर आते ही पूर्व सांसद का बड़ा ऐलान, कहा- 'यहां से निकलते ही मैं...'

01-May-2024 02:28 PM

By First Bihar

DESK : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह सेंट्रल जेल से रिहा हो गए हैं। बीते शनिवार को पूर्व सांसद को जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किया गया था। उनकी सजा बरकरार है लेकिन जमानत मिल गई है। वह जेल से बाहर आएंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। समर्थकों के काफिले के साथ वह जौनपुर के लिए रवाना हो गए।


वहीं, धनंजय सिंह ने बरेली जेल से बाहर आते ही मीडिया के साथ बात करते हुए कहा 'सहयोगी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अभी मैं जमानत पर आया हूं। मुझे एक मामले में सजा हुई थी और मैंने उसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी मेरे ऊपर यह मुकदमा फर्जी कायम किया गया था। यह भ्रष्टाचार का और नमामी गंगे का मामला था। 


उधर, उस मामले में मुझे सजा दी गई थी. माननीय उच्च न्यायलय ने मुझे बेल दिया है। आप लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।आप लोगों ने सकारात्मक पहलुओं को समाज के सामने रखने का काम किया है। अभी मेरी पत्नी बीएसपी से चुनाव लड़ रही हैं और यहां से निकलते ही मैं अपने क्षेत्र जाऊंगा। पूर्व सांसद ने रिहा होने के बाद भी अपनी पत्नी के समर्थन में चुनाव मैदान में आने का ऐलान कर दिया। 


आपको बताते चलें कि, पूर्व सांसद की जमानत पर बीते शनिवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया था। इससे पहले जौनपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण में पूर्व सांसद व एक अन्य को सात साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर आपराधिक पुनरीक्षण अपील में सजा निरस्त करने की मांग की गई है।