बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-Feb-2023 04:15 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के मऊ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी भले ही पिछले कई सालों से जेल में बंद हैं लेकिन यूपी पुलिस में उनकी धमक अब भी बरकरार है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी विधायक हैं, जो अभी चित्रकूट जेल में बंद हैं। जेल में बंद रहते हुए बाहुबली के बेटे और विधायक होने का लाभ वे बखूबी उठा रहे थे। जेल अधीक्षक के कमरे में उन्हें वीआईपी ट्रिटमेंट मिलती थी। विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी हर दिन अपने विधायक पति से जेल अधीक्षक के कमरे में मिलती थी और तीन से चार घंटे वही बिताती थी। इसका खुलासा तब हो गया जब निकहत अंसारी अपने विधायक पति अब्बास अंसारी से मिलने के लिए जेल में पहुंची थीं।
जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंची उनकी पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जेलर के रूम के पास वाले कमरे में निकहत अंसारी की मुलाकात उनके विधायक पति अब्बास अंसारी से कराई जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से कैश समेत कई अन्य आपत्तिजनक चीजों को बरामद किया है। इस मामले में अब्बास अंसारी, निकहत और जेलर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मऊ विधानसबा सीट से विधायक है और चित्रकूट जेल में बंद है। अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग जेल आती थी और जेल में पति के साथ 3-4 घंटे बिताती थी। दोनों की मुलाकात कराने में जेलकर्मियों की अहम भूमिका होती थी। अब्बास जेल में रहकर पत्नी के फोन से मुकदमे के गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को डराता धमकाता था।
जब इस बात की भनक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगी तो उनके होश उड़ गए। डीएम और एसपी अचानक जेल पहुंच गए और पूरे मामले की छानबीन की। इस दौरान विधायक अपनी पत्नी के साथ जेलर ऑफिस के पास वाले कमरे में मिला। इस मामले में अब्बास अंसारी, निकहत बानो अंसारी, उसका ड्राइवर नियाज, जेलर, डिप्टी जेलर और ड्यूटी पर तैनात दूसरे जेलकर्मियों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जेल अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही डिप्टी जेलर पीयूष पांडे और 5 बंदी रक्षकों सस्पेंड कर दिया गया है। इस खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...