ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, नहीं सुधरे तो जन धन के...

बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, नहीं सुधरे तो जन धन के पैसे के चक्कर में घर-घर पहुंचेगा कोरोना

15-Apr-2020 01:54 PM

By Ajit Kumar

JAHANABAD: कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. पैसा निकालने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. बैंक वाले भी कुछ नहीं कर रहे है. यह भीड़ जहानाबाद के घोषी बाजार में स्थिति इलाहाबाद बैंक में पैसा निकालने के लिए जुटी है.

बैंक में जन धन खाता से पैसा निकलने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई है. महिलाएं को कोरोना वायरस का थोड़ा भी भय नहीं है. सैकड़ों की संख्या में बैंक से पैसा निकालने के लिए बैंक के ऊपर से नीचे तक महिलाएं एक दूसरे से सट कर लाइन में खड़ी हैं. कई पुरूष भी पहुंचे हुए हैं. लेकिन पैसे के आगे किसी को भी कोरोना वायरस का डर नहीं है.  

बैंक वाले और पुलिस को चिंता नहीं

सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि बैंकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बोला गया है लेकिन इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है. बगल में ही थाना और प्रखंड है. फिर भी ना तो कोई पुलिसकर्मी और न ही कोई अधिकारी इस तरह के भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सामने आए. ऐसे में बैंक में अंदर जाने के लिए सैकड़ों महिलाओं की लाइन बैंक के गेट, सीढ़ी से लेकर सड़क तक लाइन लगी है.