पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-May-2024 07:01 PM
By First Bihar
SIWAN : सिवान के पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन की आज पुण्यतिथि है। आज के दिन शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर भड़क उठी। कहने लगी कि दिवंगत शहाबुद्दीन आरजेडी के बड़े नेता थे। लेकिन आज तक पार्टी कार्यालय में उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई जाती है। यहां तक की पति के मातमपुर्सी में भी पटना से कोई भी राजद नेता सिवान नहीं पहुंचा।
हिना शहाब ने कहा कि आरजेडी के पोस्टर में सिर्फ शहाबुद्दीन की फोटो नजर आती है। लेकिन कोई उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं देता। उनके परिवार को कोई तब्बजो नहीं दिया जाता है। इसका असर चुनाव पर कितना पड़ेगा, यह तो समय ही बतायेगा। सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब ने इस दौरान राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी जब शहाबुद्दीन साहब की नहीं हुई तो और लोगों की क्या होगी?
बता दें कि हिना शराब सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। सिवान में छठे चरण यानी 25 मई को मतदान होना है। जिसकी तैयारी में वह जुट गयी हैं। सिवान में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी और एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। जबकि हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और दोनों को टक्कर दे रही हैं।