पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
14-Mar-2022 08:43 PM
DESK : राजस्थान के बूंदी जिले के तीन गांवों में पंच पटेलों का तुगलकी फरमान चल रहा है। यहां के पंच पटेल तीन गांवों में रहनेवाली युवतियों की शादी नहीं होने देते और कंजर समाज की युवतियों को जिश्मफरोशी के लिए मजबूर करते हैं। अगर किसी लड़की की शादी हो गई तो पंच पटेल लाखों का जुर्माना लड़की वालों पर लगा देते हैं। जिस परिवार में लड़की की शादी होती है उन्हें जुर्मानें के तौर पर लाख रुपए देने पड़ते हैं।
पंच पटेलों की मनमानी के कारण यहां की युवतियां चंद रुपयों के लिए वेश्यावृति का धंधा करती हैं। वेश्यावृति के इस दलदल से ऐसी लड़कियों को निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऑपरेशन अस्मिता चलाया जा रहा है। जिसके बाद कंजर समाज की युवतियां अपने प्रेमी से शादी करने लगी हैं और पंच पटेलों पर प्रशासन द्वारा नकेल भी कसा जाने लगा है।
बूंदी जिले की कलेक्टर रेनू जयपाल ने ऑपरेशन अस्मिता शुरू किया। इसके तहत अब इन युवतियों के शादी और घर बसाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मदद दी जा रही है। जिले के दबलाना शंकरपुरा, रामनगर और इंदरगढ़ मोहनपुरा में कंजर समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।
यहां की लड़कियां चंद रुपयों के लिए जिश्मफरोशी का धंधा करने के लिए मजबूर हैं। पंच पटेलों के सामने इनके परिवार की एक नहीं चलती है। लड़कियों को यहां बचपन से ही वेश्यावृति के धंधे में धकेल दिया जाता है। अगर कोई लड़की शादी करना चाहे तो पंच पटेल को एक लाख रुपए का जुर्माना जमा कर, शादी कर सकती है। लेकिन बड़ी रकम नहीं देने के कारण लड़कियों की शादी नहीं हो पाती है।
अब ऑपरेशन अस्मिता के तहत ऐसी लड़कियों के लिए शादी करना आसान हो गया है। जिला प्रशासन की मौजूदगी में हाल के दिनों में 3 से 4 कंजर लड़कियों की शादी हो चुकी है। पूरे मामले पर जिला कलेक्टर ने कहा कि पंच पटेलों पर नकेल कसने के साथ ही इस अभियान से इस तरह के सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।