ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / news / IPS शिवदीप लांडे की पत्नी बनी कोरोना वॉरियर, बेटी अरहा को छोड़कर निभा...

IPS शिवदीप लांडे की पत्नी बनी कोरोना वॉरियर, बेटी अरहा को छोड़कर निभा रहीं फर्ज

03-May-2020 05:21 PM

PATNA : देश में कोरोना महामारी तेजी के साथ फ़ैल रही है. लेकिन इस संकट के हालात में भारत के कोरोना वॉरियर्स अपनी देश की रक्षा करने में लगे हुए हैं. कोरोना योद्धाओं को भारतीय वायुसेना ने एक अलग अंदाज में सम्मान दिया. काफी मशहूर और बिहार से ख़ास जुड़ाव रखने वाले IPS शिवदीप लांडे ने भी आज एक अलग अंदाज में अपनी पत्नी डॉक्टर गौरी को धन्यवाद दिया. उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अपने निजी जीवन की बातों को भी लोगों के साथ साझा किया.


news image


आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक के माध्यम से लोगों को बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी डॉक्टर गौरी से कहा था कि चाहे तो वो घर पर रहकर बेटी अरहा की देखभाल करें. लेकिन उनकी पत्नी ने कहा कि 'आप अपनी ख़ाकी वर्दी के लिए जिसप्रकार कर्तव्यबद्ध हैं, ठीक उसी प्रकार मैं भी अपने डॉक्टर्स वर्दी के प्रति कर्तव्यबद्ध हूं, आप अपने फ़र्ज़ को निभाइये और मैं अपने' इस बात को सुनते ही शिवदीप लांडे बिलकुल चुप हो गए थे.


news image


news image



शिवदीप लांडे ने देश के ऐसे सभी सफेद वर्दी वाले योद्धाओं को सलाम किया. रविवार को भारतीय वायुसेना ने भी फ्लाई पास्ट के माध्यम से फूल बरसा कर देश के कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद किया. कोरोना योद्धा दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं. दिन रात वह कड़ी परिश्रम से लोगों की जान की रक्षा कर रहे हैं. एक तरफ आईपीएस शिवदीप लांडे कड़ी मेहनत कर लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था कायम रखने में लगे हुए हैं. वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी भी दिन रात मरीजों की सेवा और इलाज में लगी हुई हैं. आज पूरा देश और इनके प्रशंसक जमकर इनकी सराहना कर रहे हैं. 


news image


news image


साभार : सभी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म  फेसबुक से ली गई हैं.