पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
19-Aug-2020 07:41 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : आईपीएस अफसर प्रमोद कुमार मंडल को जमुई जिले का नया एसपी बनाया गया है. गृह विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति की गई है. बुधवार को नव पदस्थापित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार मंडल ने आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में जिले के 31वें आरक्षी अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया.
निवर्त्तमान एसपी डॉo इनामुल हक मेंगनू के अचानक हुए स्थानांतरण के बाद उन्होंने डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू यादव को जमुई एसपी का प्रभार सौंप दिया था. जिसके कारण नव पदस्थापित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार मंडल ने डीएसपी मुख्यालय लाल बाबू यादव से जिले के 31 वें आरक्षी अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया.
इस मौके पर नये पुलिस कप्तान कानून प्रिय प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच जो विश्वास की कमी है, जरूरत है उसको भरने का प्रयास करूंगा. पुलिस को जनता का विश्वास जीतनाहमारी पहली प्राथमिकता होगी. हम सब मिलकर एकजुटता के साथ इस पर काम करेंगे. नक्सलियों के सवाल पर उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में काम करने का अनुभव है और हमारे पास अनुभवी टीम है. सब साथ मिलकर उनके मनसूबों को नेस्तनाबूत करेगें. जिले में बढते अपराधों पर विशेष नजर रखी जाएगी और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। कानून सभी के लिए बराबर है चाहे वो कोई भी क्यों न हो,किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
इस मौके पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, मुख्यालय डीएसपी लाल बाबू यादव, सर्जेंट मेजर मो0 यूनुस और अन्य पदाधिकारियों के साथ जमुई थानाध्यक्ष चंदन कुमार और विभिन्न थानों के प्रभारियों ने मिलकर नये एसपी को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.