ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / IPL गोला गोलीकांड में कांग्रेस विधायक दोषी करार, ममता देवी की विधायकी पर...

IPL गोला गोलीकांड में कांग्रेस विधायक दोषी करार, ममता देवी की विधायकी पर मंडराया संकट

08-Dec-2022 06:03 PM

JHARKHAND : हजारीबाग के एमपी-एमएलए कोर्ट ने इनलैंड पावर लिमिटेड गोलीकांड मामले में रामगढ़ की विधायक ममता देवी समेत 13 आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सभी दोषियों की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने गलत तरीके से भीड़ लगाने के मामले में सभी को दोषी करार दिया है।


एमपी-एमएलए कोर्ट सभी दोषियों के सजा की बिंदुओं पर 12 दिसंबर को सुनवाई करेगी। सरकार की ओर से केस लड़ रहे अधिवक्ता ने कहा कि वो दोषियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने की मांग कोर्ट से करेंगे।


बता दें कि , 20 फरवरी 2016 को आईपीएल गोलीकांड की घटना गोला थानाक्षेत्र में हुई थी, जिसमें ममता देवी के नेतृत्व में लोगों ने इनलैंड पावर लिमिटेड को बंद कराने की मांग को लेकर कंपनी के बाहर धरना दिया था। इस दौरान वहां जमा भीड़ उग्र हो गई और पुलिस को अपने बचाव में फायरिंग करनी पड़ी थी इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।


2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर ममता देवी विधायक बनी थी। अगर कोर्ट ममता देवी को दो साल से ज्यादा की सजा सुनाती है तो उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो जाएगी।