ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

इंटर परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, चार लड़कियां गंभीर रूप से जख्मी

04-Feb-2021 04:48 PM

By SONU SHARMA

DESK : बिहार में इन दिनों तेज रफ़्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में जहां एक बच्चे की मौत हो गई वहीं चार बच्चियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं. पहला मामला सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी में छपरा - मुजफ्फरपुर NH 722 का है जहां तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना के बाद हाइवे पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. आनन फानन में लोगों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना चाहा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी गौतम पंडित के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. बिट्‌टू की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. 


दूसरा मामला मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास का है जहां इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी बोलेरो और बस में जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. इधर घटना की सूचना पर ब्रह्मपुरा पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.