बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
29-Apr-2023 02:13 PM
By First Bihar
DESK: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट ने बीते बुधवार को 11वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस परीक्षा में 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 11वीं में 61 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की वही 12वीं के एग्जाम में 72 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वही कम मार्क्स आने और फेल होने की वजह से पिछले 48 घंटे में 10 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली। वही दो अन्य छात्रों ने भी सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन उनकी जान बच गयी।
अलग-अलग इलाके में इंटर अभ्यर्थियों ने यह कदम उठाया। जिससे परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बच्चे के इस कदम से परिजन भी हैरान हैं। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। श्रीकाकुलम जिले के तरुण दांदू गोपालपुरम इलाके में एक 17 साल का छात्र बी तरुण ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
इंटर परीक्षा में फेल होने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया। वही मलकापुरम थाना इलाके में रहने वाली 16 साल की छात्रा, विशाखापत्तनम में एक छात्र, अनाकापल्ली में एक छात्र इंटर परीक्षा फेल करने के बाद काफी डिप्रेशन में चले गये और घर में ही इतना बड़ा कदम उठाया।
वही चित्तूर में एक छात्रा ने झील में कूदकर अपनी जान दे दी। एक के बाद एक इलाके से छात्र-छात्राओं के आत्महत्या की खबर से पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस भी सोच में पड़ गयी की अचानक आत्महत्या की घटना कैसे सामने आने लगी। अलग-अलग इलाके में हुई इस घटना के बाद जब पुलिस पहुंची और मामले की पूछताछ की तब पता चला कि इंटर परीक्षा में फेल होने के बाद बच्चों ने इतना बड़ा कदम उठाया।
आंध्र प्रदेश पुलिस मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं से लगातार यह अपील कर रही है कि वे कोई भी ऐसा कदम ना उठाए जिससे उनकी जान को खतरा हो। आपकी जिन्दगी बेहद अनमोल है। वे इस तरह का कदम उठाने से बचे। पुलिस बच्चों को यह मैसेज दे रही है कि उनके आगे तो अभी पूरी जिन्दगी बाकी है। ऐसा कर वे अपी जिन्दगी बर्बाद ना करे। अपनी मेहनत के बदौलत वे सफलता पा सकते हैं क्योकि हार के आगे ही जीत है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...