ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / इंडिगो की बड़ी लापरवाही: जाना था पटना पहुंचा दिया उदयपुर, DGCA ने दिए...

इंडिगो की बड़ी लापरवाही: जाना था पटना पहुंचा दिया उदयपुर, DGCA ने दिए जांच के आदेश

03-Feb-2023 08:57 PM

By First Bihar

DESK: पिछले कुछ महीनों में भारतीय विमान कंपनियों की कई लापरवाही सामने आ चुकी है। ताजा मामला इंडिगो एयरलाइंस के विमान से जुड़ा है। पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइंस के कार्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, दिल्ली से पटना जाने वाले एक शख्स को इंडिगो के कर्मचारियों ने उसकी मंजिल से 1400 किलोमीटर दूर उदयपुर पहुंचा दिया। घटना बीते 30 जनवरी की है। यात्री की शिकायत पर डीजीसीए ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


पटना जाने वाले यात्री का नाम अफसर हुसैन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अफसर हुसैन ने इंडिगो की उड़ान 6ई-214 के जरिए पटना के लिए टिकट बुक किया था और निर्धारित फ्लाइट में सवार होने के लिए 30 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। गलती से वह इंडिगो की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई-319 में सवार हो गया। यात्री को गलती का एहसास उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हुआ।


उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अफसर हुसैन ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। डीजीसीए के अधिकारियों की हस्तक्षेप के बाद इंडिगो की फ्लाइट उसे दिल्ली वापस ले गई और बाद में 31 जनवरी को उसे पटना पहुंचा दिया। पूरे मामले पर डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है और एयरलाइन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच की जाएगी कि आखिर पटना का यात्री उदयपुर की फ्लाइट में कैसे सवार हो गया।