ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / इंडिगो की फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में केंद्रीय मंत्री...

इंडिगो की फ्लाइट की गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में केंद्रीय मंत्री भी थे सवार

04-Jun-2023 01:43 PM

By First Bihar

DESK: डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। तकनीकी खराबी आने के बाद फ्लाइट को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इंडिगो की इस फ्लाइट में एक केंद्रीय मंत्री के साथ साथ बीजेपी के दो विधायक भी सवार थे।


दरअसल, रविवार की सुबह गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2652 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट को वापस गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में अन्य यात्रियों के अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के अलावा डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के एमएलए तेरश ग्वाला भी मौजूद थे।


गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है। विमान पर सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से भेजने की तैयारी की जा रही है। विमान कंपनी की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।