ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / Corona Update : फिर सामने आए करीब 4 हजार नए कोरोना केस, 26...

Corona Update : फिर सामने आए करीब 4 हजार नए कोरोना केस, 26 लोगों ने तोड़ा दम, एक्टिव मामले 22 हजार के पार

04-Jun-2022 02:41 PM

DESK : देश में कोरोना के मामलों में फिर से रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4 हजार नए मामले सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे के भीतर 26 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई.  इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या में भी बड़ा उछाल आया है, जो अब 22,416 तक पहुंच चुके हैं. 


जो आकड़ें जरी किये गए उसके अनुसार एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी देश में चार हजार के करीब कोरोना केस सामने आए थे. तो 3 जून को संक्रमण के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई थी. भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 के 4 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. भारत में अब कुल कोरोना मामलों की संख्या 4,31,72,547 हो चुकी है. वहीं 5,24,677 लोगों ने अब तक कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है. 


आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत है. बता दें देश में अभी तक कुल 4,26,25,454 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है. वैक्सीनेशन अभियान के तहत देशभर में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.