ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय: बच्चा चोरी के नाम पर जमकर हो रही गुंडागर्दी, भीड़ ने ग्रामीण को पीटा, पुलिस ने बचायी जान

04-Sep-2019 10:11 PM

By 9

BEGUSARAI: बच्चा चोरी की घटनाओं के नाम पर इन दिनों सूबे में भीड़ की गुंडागर्दी खूब देखने को मिल रही है. लोग जरा सी अफवाह पर और बच्चा चोरी के नाम पर लोगों की जान लेने पर उतारू हो रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बच्चा चोर के अफवाह में भीड़ ने एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी. यह तो भला हो पुलिसवालों का जिसने समय पर पहुंचकर उसकी किसी तरह जान बचाई और हिरासत में लेकर थाने ले आई. दरअसल जिस शख्स की भीड़ ने पिटाई की है उसके मुताबिक वो गांव- गांव घूमकर लोगों का इलाज करता है. इस दौरान उसके इलाज से किसी ग्रामीण को फायदा नहीं हुआ. पिटाई का शिकार हुए शख्स के मुताबिक इसी बात से नाराज लोगों ने जान बूझकर उसके खिलाफ बच्चा चोर का अफवाह फैला दिया. अफवाह सुनकर वहां सैंकड़ों की तादाद में भीड़ जमा हो गई और उसकी पिटाई करने लगी. इस दौरान किसी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने भी जानकारी के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और भीड़ से शख्स को बचाया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया. फिलहाल पुलिस की पिटाई से गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट