पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
13-Jul-2020 07:36 AM
PATNA : पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर है. कोरोना का खतरा पटनावासियों पर तेजी से बढ़ रहा है. अब तक पटना में 2305 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें से कई की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है.
इन सब के बीच पटनावासियों के लिए चिंता की बात यह है कि पटना सिटी के बाद अब कदमकुआं, कंकड़बाग और सचिवालय थाना इलाकों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहै है. रविवार को पटना में कुल 158 संक्रमित मिले, जिसमें से ज्यादातर पटना शहरी इलाके के कदमकुआं, कंकड़बाग, सचिवालय समेत अन्य कई इलाकों के हैं. इसके अलावा पटना के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बिहटा, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ से भी कई संक्रमित मिले हैं.
सिविल सर्जन के मुताबिक, पटना में अबतक 24 हजार 997 सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें से 2305 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. रविवार को भी पटना से कुल 612 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है. वहीं पटना में अब एंटीजन किट से भी जांच की जाएगी. डीएम कुमार रवि ने बताया कि 2000 एंटीजन किट मिली है, जिससे आज से जांच होने लगेगी. एंटीजन किट से आधे घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी.