ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / इधर चल रही राजद MLC के घर रेड, उधर लालू - तेजस्वी विधायकों...

इधर चल रही राजद MLC के घर रेड, उधर लालू - तेजस्वी विधायकों के साथ कर रहे बड़ी बैठक; तैयार हो रही ख़ास रणनीति

08-Mar-2024 11:51 AM

By First Bihar

PATNA :  राजधानी पटना में आज सुबह-सुबह राजद एमएलसी के घर आयकर की टीम पहुंची है। इनकम टैक्स विभाग की टीम विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल के घर पहुंच कर छापेमारी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने विधायकों की बड़ी बैठक बुलाकर बातचीत कर रहे हैं।इस बैठक में लालू - तेजस्वी के तरफ से ख़ास प्लान तैयार किया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव आज राबड़ीआवास पर अपनी पार्टी की विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी की तरफ से आने वाले दिनों में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम और लोकसभा चुनाव को लेकर भी कैंडिडेट के नाम को लेकर चर्चा की जा रही है। क्योंकि एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 11 मार्च ही है। ऐसे में अब इस चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए महज तीन दिनों का ही समय शेष रह गया है। लिहाजा, पार्टी के तरफ से नाम को एलान जल्द से जल्द किए जाने का निर्णय लिया जा रहा  है।


वहीं,  इस बैठक में अभी तैयार किया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी किन-किन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किन सीटों पर सहयोगी की दलों के उम्मीदवार रहेंगे। इसके साथ ही  जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना होगा ताकि जनता हम पर भरोसा कर सके और चुनाव में अच्छी बहुमत से हासिल हो सके। इन मुद्दों पर बातचीत की जा रही है। 


उधर, दूसरी तरफ दर्द दूसरी तरफ इस बैठक में बीच राजद के एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर आज सुबह- सुबह आयकर विभाग की छापेमारी करने पहुंची है। आयकर की टीम उनके पटना के बोरिंग स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है। यह छापेमारी कोलकाता से आई आईटी की टीम के तरफ से की जा रही है। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी कर चोरी से जुड़े मामले में की जा रही है। राजद के विधान पार्षद शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।