खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Dec-2022 02:05 PM
DESK: लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में CBI ने वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सीबीआई की टीम ने बीते शुक्रवार को ICICI बैंक की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। मुंबई की विशेष अदालत ने दोनों को तीन दिन की कस्टडी में भेज दिया था।
आरोप है कि चंदा कोचर ने ICICI बैंक की पूर्व CEO और MD रहते हुए वीडियोकॉन की कई कंपनियों को नियमों की अनदेखी कर लोन स्वीकृत किए। जिसमें 2012 में दिया गया 3250 करोड़ रुपए का एक लोन भी शामिल है। जिस कमेटि में चंदा कोचर मेंबर थीं उस कमेटि ने लोन स्वीकृत किए थे। बाद में कुछ लोन को एनपीए घोषित कर दिया गया था, जिससे ICICI बैंक को घाटा हुआ था।
शनिवार को चंदा कोचर के वकील ने कोर्ट को बताया कि चंदा कोचर ऐसी किसी भी कंपनी में डायरेक्टर या स्टेकहोल्डर नहीं थीं, जिसे लोन दिए गए थे। CBI वकील की इस दलील से संतुष्ट नहीं हुई और चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद सोमवार को सीबीआई ने लाभार्थी वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत भी गिरफ्तार कर लिया है। अब से कुछ दिन पहले सीबीआई ने उनसे ICICI बैंक से जुड़े लोन फ्रॉड और मनी लॉन्डरिंग के मामले में पूछताछ की थी।
बता दें कि सीबीआई ने सबसे पहले दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत के खिलाफ मार्च 2018 में आरंभिक जांच दर्ज की थी। यह आरंभिक जांच वीडियोकॉन ग्रुप को लेंडर के एक समूह द्वारा 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दिए जाने के मामले में दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच में सीबीआई ने पाया कि जून 2009 से अक्टूबर 2011 के दौरान वीडियोकॉन ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों को कुल 1875 करोड़ रुपये के 6 लोन मंजूर किए जाने में ICICI बैंक की निर्धारित नीतियों का उल्लंघन किया गया था। इन कर्जों को 2012 में NPA घोषित कर दिया गया, जिससे बैंक को 1730 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...