NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
04-Aug-2020 12:09 PM
DESK : सिविल सर्विस-2019 का परिणाम जारी हो गया है. प्रदीप सिंह पूरे देश में टॉपर रहे. वहीं जतिन किशोर दूसरे और प्रतिभा वर्मा तीसरे नंबर पर हैं. सिविल सेवा में इस साल अंतिम रूप से कुल 829 उम्मीदवार सफल हुए हैं.
सामान्य वर्ग से 304, EWS से 78, ओबीसी से 251 एससी से 129 और एसटी वर्ग से 67 उम्मीदवार अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं. कुल 180 सफल उम्मीदारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) काडर मिलेगा. वहीं 150 सफल अभ्यर्थियों को भारतीय पुलिस सेवा में भेजा जाएगा.
आपको बता दें कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे. इनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी. लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे. इसके बाद 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच इंटरव्यू आयोजित किए गए थे. आज यूपीएससी ने रिजल्ट जारी कर दिया है.