बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Sep-2023 05:19 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है गुजरात से, जहां हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया है। जनरेटर में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी जेनरेटर बोगी को अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि दोनों तरफ की बोगियां भी आग की चपेट में आ गईं हालांकि तबतक सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया था। घटना वलसाड के छीपवाड की है।
जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले जेनरेटर में लगी इसके बाद पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने आसपास की बोगियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही की धुआं उठने के बाद ही सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची रही।
बता दें कि एक सप्ताह पहले भी गुजरात दाहोद में जेकोट रेलवे स्टेशन के पास मेमू ट्रेन के इंजन में भयंकर आग गई थी। देखते ही देखते आग ने दो बोगियों को अपनी चपेट में लेलिया था। आग ट्रेन के आखिरी डिब्बे में लगी थी, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया था। इस हादसे में भी सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...