बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Jan-2024 10:05 PM
By First Bihar
DESK: देशभर में हिट एंड रन कानून के विरोध हो रहा है। नये कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल पर चले गये और चक्का जाम कर इस कानून को वापस लेने की मांग करने लगे। इसे लेकर गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई।
अजय भल्ला ने कहा कि अभी यह कानून लागू नहीं होगा। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल वापस लेने को तैयार हो गये हैं। इसे लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों में सुलह हो गयी है। ट्रांसपोर्ट संगठन ने देशभर के ड्राइवरों से हड़ताल को वापस लेने को कहा है। वही सरकारी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अभी यह कानून लागू नहीं होगा। संगठन से चर्चा के बाद ही इस कानून को लागू किया जाएगा। सरकार ने ट्रासपोर्टरों से हड़ताल को समाप्त करने की अपील की। वही आश्वासन मिलने के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हड़ताल वापस लेने पर अपनी सहमति जतायी।
बता दें कि हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार नया कानून लाई है। इसके दो प्रविधानों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने विरोध शुरू कर दिया। वर्तमान प्रावधान में ड्राइवर की थाने से जमानत मिल जाती है और अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है। संशोधित कानून में वाहन ड्राइवर को अधिकतम दस साल की सजा और सात लाख जुर्माने का प्रविधान किया गया है। इस नये कानून को लेकर बिहार समेत पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया गया। आवागमन बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी वाहनों के नहीं चलने के कारण कई जगहों पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तक खत्म हो गया। वही जरूरत के सामानों का आवागमन भी ठप हो गया। कई जगहों पर तो ऑटो और ई रिक्शा वालों ने भी चक्का जाम कर दिया। परिचालन ठप होने से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ गई। लोग पैदल यात्रा करने को विवश हो गये।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...