ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / हिंसा करने वाले नहीं बन सकेंगे अग्निवीर, भर्ती से पहले होगा पुलिस वेरिफिकेशन

हिंसा करने वाले नहीं बन सकेंगे अग्निवीर, भर्ती से पहले होगा पुलिस वेरिफिकेशन

19-Jun-2022 05:32 PM

DESK: अग्निपथ स्कीम को लेकर पिछले चार दिनों से हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए तीनों सेनाओं ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए यह कहा कि यदि किसी भी अभ्यर्थी के खिलाफ हिंसा की प्राथमिकी दर्ज हुई तो वे अग्निवीर नहीं बन सकेंगे। 


अग्निवीर स्कीम में शामिल होने के लिए यदि कोई अभ्यर्थी फॉर्म भरता है तो उसमें इस बात का जिक्र करना होगा कि इस योजना के विरोध में हुई हिंसा और तोड़फोड़ में वे शामिल नहीं थे। वही बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई सेना में शामिल नहीं होगा। 


लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि दो साल से इस योजना पर काम चल रहा है। एक एक चीज को बारिकी से देख रहे हैं। युवाओं की समस्याओं को देखते हुए इस योजना में शामिल होने के लिए उम्र सीमा दो साल बढ़ाया। हम चाहते हैं कि आर्मी में युवा आएं।


उन्होंने कहा कि इस योजना का विरोध किया जा रहा है छात्रों को उकसाया जा रहा है लेकिन इस योजना की वापसी नहीं होगी। 25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसंबर में आर्मी जॉइन करेगा। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने बताया कि अग्निपथ के विरोध में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों ने छात्रों को भड़काकर प्रदर्शन कराया है। 


नौसेना की ओर से बताया गया है कि 21 नवंबर से पहला नौसैनिक अग्निवीर बैच ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट,ओडिशा में पहुंचना शुरू हो जाएगा। महिला और पुरुष दोनों अग्निवीरों को जाने की अनुमति होगी। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हमने यह तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत महिलाओं की भी भर्ती होगी जिन्हें युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।