ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की खुली बिक्री पर लगी रोक, कोरोना के इलाज वाली दवा...

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की खुली बिक्री पर लगी रोक, कोरोना के इलाज वाली दवा अब केवल सरकारी अस्पतालों में मिलेगी

16-Apr-2020 08:21 AM

PATNA : बिहार में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की खुली बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बिहार सरकार ने अब हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की बिक्री केवल सरकारी अस्पतालों से ही कराने का फैसला किया है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की जिसे भी जरूरत होगी वह केवल डॉक्टरी सलाह पर सरकारी अस्पतालों से ही खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। 


सरकार के आदेश के बाद ड्रग कंट्रोलर ने राज्य में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को लेकर स्टॉक की ऑडिट कराई है। इस दवा की बढ़ती मांग को देखते हुए स्टॉक को सरकारी अस्पताल हो में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। राज्य के असिस्टेंट कंट्रोलर विश्वजीत दास गुप्ता ने बताया है कि सरकार ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को शेड्यूल एच1 श्रेणी में रखा है। इससे पहले जो मरीज हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को ले रहे थे वह डॉक्टरों की सलाह पर आगे भी इससे ले पाएंगे लेकिन दवा दुकानों से इसकी खुली बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 


पटना के एनएमसीएच और एम्स में जिन कोरोना के मरीजों का इलाज किया गया है उसके अनुभव के आधार पर एनएमसीएच में कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ अजय सिन्हा ने कहा है कि अब तक ठीक हुए मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा दी गई थी। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा मलेरिया के इलाज में पहले से इस्तेमाल की जाती है।