ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / Hero Motocorp पर IT की रेड, एक हजार करोड़ का घोटाला आया सामने

Hero Motocorp पर IT की रेड, एक हजार करोड़ का घोटाला आया सामने

29-Mar-2022 09:47 PM

DESK: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी पर इनकम टैक्स की रेड में एक हजार करोड़ का घोटाला सामने आया है। जिसके बाद कंपनी का शेयर 7% तक गिरा है। बताया जा रहा है कि एक हजार करोड़ रुपये का जाली खर्चा कंपनी ने दिखाया है। कंपनी ने वह खर्चा दिखाया जो कभी खर्च ही नहीं हुए थे।


टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प पर पड़े आईटी के रेड में कई वित्‍तीय हेराफेरी मिले हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस रेड में कई संदेहास्पद जानकारियां इनकम टैक्स को मिली है। बताया यह भी जा रहा है कि पवन मुंजाल ने इस फार्म हाउस को खरीदने के लिए ब्लैक मनी का इस्तेमाल किया। हालांकि इस मामले में कंपनी ने अब तक कोई स्‍पष्‍टीकरण जारी नहीं किया है।


बताया जा रहा है कि आईटी की रेड पिछले चार दिनों से चल रहा था। 23 से 26 मार्च के बीच हीरो मोटोकॉर्प से जुड़े 40 परिसरों में भी छापेमारी की गयी थी। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल के दिल्ली-एनसीआर स्थित आवास की जांच की गयी थी। आयकर विभाग की छापेमारी में एक हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी का पता चला है। हालांकि कि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है। कंपनी में इतनी बड़ी गड़बड़ी की रिपोर्ट जैसे ही सामने आई कंपनी का शेयर 7% तक गिर गया।