खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
07-Jan-2023 03:29 PM
DESK : पुरे देश में ठंड का कहर जारी है। वर्तमान में जिस कदर मौसम का मियाज बदल रहा है उसमें लोग घर से बहार निकलने से परहेज कर रहे हैं। लोगों को सुबह हो या दोपहर और शाम हर समय अत्यधिक ठंड महसूस हो रहा है। वहीं, ठंड बढ़ने से देश के कई इलाकों में हार्ट अटैक के केस बढ़ने की खबरें निकल कर सामने आ रही है।
दरअसल, उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वजह से ठंड अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ता जा रहा है। वहीं, इस बढ़ते हुए ठंड के कारण देश के कई इलाकों से हृदय रोगियों और हार्ट अटैक के केस बढ़ने की खबरें आ रही हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से निकल कर सामने आई है।
यहां एक अस्पताल में एक दिन के अंदर 723 दिल के मरीजों को भर्ती कराया गया। जिसमें इनमें 40 से ज्यादा मरीज हालत गंभीर हालत में थे। हृदय संस्थान के डॉक्टर्स ने बताया कि बीते दिन 723 में 39 मरीजों का ऑपरेशन करना पड़ा। वहीं, सात लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही हार्ट और ब्रेन अटैक से शहर में एक दिन में 25 लोगों की मौत हुई। इनमें 17 हृदय रोगी तो कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी तक भी नहीं पहुंच पाए। उन्हें चक्कर आया, बेहोश हुए और मौत हो गई।
जानकारी हो कि, ठंड में अचानक से हार्ट अटैक के मामले बढ़ने को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से नसों में ब्लड क्लॉटिंग यानी खून का थक्का जमने लगता है। इसी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ता है। इस सीजन में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने के कारण शरीर में ब्लड फ्लो सही नहीं रह पाता है। इस वजह से दिल पर अधिक दवाब पड़ता है और हार्ट अटैक की स्थिति बनती है। ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं और सख्त बन जाती हैं। इससे नसों को गर्म और एक्टिव करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
वहीं, बात करें इस मौसम में खुद को फिट रखने की तो सबसे पहले हर दिन 30 से 40 मिनट वॉक करना चाहिए। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होगी और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाएगा। इसके आलावा वैसे लोग जो पहले से दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें इस मौसम में खासतौर पर अपना ख्याल रखना चाहिए। उन्हें अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर नजर रखनी चाहिए।
इसके साथ ही साथ ही हार्ट के रोगियों को तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए। साथ ही घर पर रहकर थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी भी करनी चाहिए। इसके साथ ही हृदय रोगियों को सर्दियों में अपने खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्हें अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। पोटेशियम युक्त फल और सब्जियों जैसे खट्टे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं। इनसे आपको फाइबर भी मिलता है जो कि कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इससे हृदय संबंधी रोग का खतरा कम होता है।