बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Apr-2020 08:31 AM
PATNA : परिजनों से झूठ बोलकर बैंकाक में जाकर मस्ती करने वाले पटना के एक बिजनेसमैन को झूठ बोलना महंगा पड़ा है. लॉकडाउन के दौरान आराम फरमा रहे कारोबारी को उस वक्त झटका लगा जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच करने घर पर पहुंच गई.
बिजनेसमैन के गांव पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब घर पर थाईलैंड जाने का पर्चा चस्पा करते हुए क्वारेंटाइन का आदेश दिया तो उनके परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों को पता ही नहीं था कि वे हरिद्वार जाने की बात कहकर थाईलैंड मस्ती करने गए थे. मामला पटना से सटे मसौढ़ी का है. जहां एक बिजनेसमैन अपने घर में हरिद्वार यात्रा पर जाने की बात कर कर निकले थे और कंपनी प्रदत विदेशी टूर में थाईलैंड चले गए. तीन दिवसीय विदेशी दौरे में बैंकॉक घूम कर आए लेकिन उन्होंने परिवार वालों से छुपाने के लिए परिवारवालों और गांववालों के बीच हरिद्वार का प्रसाद वितरण किया.
कोरोना संक्रमण और पूरे देश में लॉकडाउन के बाद भी बिजनेसमैन की जिंदगी आराम से कट रही थी. मगर विदेश से लौट कर आने वालों की सूची के अनुसार जब स्वास्थय विभाग की टीम उनके दरवाजे पर जांच करने पहुंची तो उनका विदेशी दौरे का राज खुल गया. कारोबारी के घर वाले को तो यकीन ही नहीं हुआ कि वह हरिद्वार बोलकर बैंकॉक गए थे. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट गयाऔर उन्हें परिजनों के गुस्से को झेलना पड़ रहा है. वहीं गांव वाले लोग भी इस घटना से आश्चर्य में हैं कि बैंकॉक जाने के बाद भी कारोबारी ने हरिद्वार का प्रसाद पूरे गांव में क्यों बांटा था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...