ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / हमलोग तोड़ने नहीं जोड़ने में करते हैं विश्वास, बोले गिरिराज सिंह .... कुछ...

हमलोग तोड़ने नहीं जोड़ने में करते हैं विश्वास, बोले गिरिराज सिंह .... कुछ दिनों के अंदर डूबने वाली है महागठबंधन की नैया

02-Mar-2024 11:05 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का खेल लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर राजद को बड़ा झटका लगा। राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया है। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है और पूरे महागठबंधन के अंदर सातवीं टूट है। ऐसे में विधायकों के पाला बदल के बीच भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे और अब इन्हीं आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। 


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि - हमारी पार्टी तोड़ने में नहीं बल्कि जोड़ने में विश्वास करती है और यदि कोई पीएम मोदी के विचारधारा से प्रभावित है और हमारे साथ जुड़ना चाहता है तो हमें कैसी आपति होगी। वैसे भी अब महागठबंधन की नैया डूबने वाली है इसलिए सभी महागठबंधन छोड़कर अलग हो रहे हैं।


इसके अलावा गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि- कसाई के श्राप देने से गाय की मृत्यु नहीं होती। आज राहुल गांधी खुद अपने मुहं मियां मिट्ठू बन रहे हैं, जबकि देश की जनता सब कुछ जान रही है और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 400 सीट से अधिक लेकर संसद भवन पहुंच रहे हैं।


इसके अलावा गिरिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव की रैली को लेकर भी कहा कि- आप उनकी रैली की बात कर रहे हैं तो पहले उनकी यात्रा का ही हाल देख लिगिए कैसे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा है और किस तरह उनके साथ वाले लोग आतंक के साए में जीने को विवश हैं। उनकी इस यात्रा में कोई भी अच्छा और आदमी अपनी ईमानदारी से  काम करता है। 


उधर, कर्नाटक की घटना पर भी उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आज कर्नाटक की सरकार भी बंगाल की सरकार के तर्ज पर चल रही है और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ-साथ वहां आतंक का माहौल बन रहा है। वहां भी कांग्रेस की ही सरकार है और ममता बनर्जी की तर्ज पर ही कार्यकलाप किया जा रहे हैं। लेकिन अब यह बर्दाश्त से बाहर है।