ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार

'हम सबके प्रणाम करत ही....; बिहार आते ही दिखा पीएम मोदी का बिहारी रंग, कहा - जिस काम को करते हैं शुरू उसे जरूर करते हैं खत्म

'हम सबके प्रणाम करत ही....; बिहार आते ही दिखा पीएम मोदी का बिहारी रंग, कहा - जिस काम को करते हैं शुरू उसे जरूर करते हैं खत्म

02-Mar-2024 03:32 PM

By First Bihar

AURANGABAD : पूरे 20 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के तहत औरंगाबाद पहुंचे। पीएम मोदी नीतीश कुमार के साथ एक ही हेलीकॉप्टर से गया से औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। औरंगाबाद पहुंच कर पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजना का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीएम मोदी का बिहारी अंदाज दिखा। पीएम ने औरंगाबाद में कहा कि - हम सबके प्रणाम करत ही...., यहां आ के अच्छा लग रहेलो हैं। 


पीएम मोदी ने कहा कि -  बिहार में विकास की गंगा बहने जा रही है। इसके लिए मैं बिहारवासियों को धन्यवाद देता हूं। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना पूरे बिहार का सम्मान है। आज बिहार के लिए 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। जो बिहार को आधुनिक बनाएंगी। हम काम की शुरूआत भी करते हैं, पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है। आज पुराने सभी साथियों का आज मिलन हुआ है, यह सुखद अनुभव है।


वहीं, बिहार में जब पुराना दौर था तो लोग घर से निकलने से शाम में डरते थे। बिहार को आतंकी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे आग में झोक दिया गया था लेकिन आज बिहार का विकास हो रहा है आज बिहार में अमृत काम का दौर नजर आ रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि- एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिये पर जाने लगी है।''


लेकिन,  परिवारवाद की विडंबना एक और है कि मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है। लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत। इनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहे है। अब लोकसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहते को राज्यसभा की सीटें खोज रहे है।  


इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि एक वो दौर था जब बिहार के ही लोग अपने घरों से निकलने से ड़रते थे। एक ये दौर है जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही है। बिहार को वंदे भारत, अमृत भारत जैसी ट्रेनें मिली। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांत, असुरक्षा और आतंकी घटनाओं मे ंझोंक दिया था। युवाओं को पलायन करना पड़ा था। लेकिन अब बिहार को नई दिशा मिली है। ये गारंटी है कि बिहार को अब उस पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। ये गारंटी है कि अब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। 9 करोड़ लाभार्थियो  को पीएण कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।