ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / गुरु के दरबार में मत्था टेक हाजीपुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी...

गुरु के दरबार में मत्था टेक हाजीपुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी : चिराग के लिए मांगेंगे वोट

13-May-2024 10:48 AM

By First Bihar

PATNA: दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की सुबह पटना साहिब स्थित तख्त श्री हर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ने गुरु के दरबार में मत्था टेका और देश-प्रदेश में अमन चैन की कामना की। यहां से पीएम हाजीपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे अपने हमुमान लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।


दरअसल, रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी पटना पहुंचे थे। पटना में रविवार की देर शाम रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री ने राजभवन में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सोमवार पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीएम तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और गुरु के दरबार में शीष नमन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि द्वारा उपहार स्वरूप पीएम मोदी को सरोपा सौंपा गया।


करीब आधे घंटे तक गुरुद्वारा में रूकने के बाद पीएम मोदी सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। हाजीपुर में वह लोजपा रामविलास के चीफ और एनडीए के साझा उम्मीदवार चिराग पासवान के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों से चिराग के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। हाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी मुजफ्फरपुर जाएंगे।


मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी बीजेपी उम्मीदवार राजभूषण निषाद के लिए चुनावी रैली करेंगे। यहां एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के बाद प्रधानमंत्री सारण जाएंगे, जहां वे पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। सारण की सीट से बीजेपी का सीधा मुकाबला आरजेडी से है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य महागठबंधन की तरफ से चुनाव मैदान में हैं। यहां के बाद पीएम मोदी वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां मंगलवार को रोड शो करेंगे।