ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

हड़ताली शिक्षकों के वेतन भुगतान का सरकार ने जारी किया आदेश, ज्वायनिंग के लिए जारी किए दिशा निर्देश

हड़ताली शिक्षकों के वेतन भुगतान का सरकार ने जारी किया आदेश, ज्वायनिंग के लिए जारी किए दिशा निर्देश

06-May-2020 02:14 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने हड़ताली शिक्षकों के लिए वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने हड़ताली शिक्षकों के ज्वायनिंग को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह के द्वारा जारी किए गये आदेश में फरवरी माह के कार्यरत अवधि का वेतन तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है। हड़ताल से लौटे शिक्षकों को प्रभावी लॉकडाउन के मद्देनजर 05 मई के प्रभाव से  वेतनादि देय होगा। यह व्यवस्था हड़ताल में जाने की तिथि तक नियमित रुप से कार्यरत शिक्षकों के संदर्भ में प्रभावी माना जाएगा। वहीं हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान के संंबंध में अलग से आदेश निर्गत किया जाएगा।

वहीं शिक्षा विभाग ने ज्वायनिंग के संबंध में निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के मुताबिक लॉकडाउन के बीच माध्यमिक , उच्च माध्यमिक और पुस्तकालयाध्यक्ष जिस प्रखंड में तैनात है वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष योगदान दे सकते हैं। वहीं प्रारंभिक शिक्षक बीईओ के अलावे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के कार्यालय में योगदान कर सकते हैं।


शिक्षा विभाग के जारी निर्देशों के मुताबिक योगदान के दौरान शिक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। मास्क लगा कर संबंधित जगर पर योगदान देने जाना होगा। वहीं जो शिक्षक लॉकडाउन के कारण दूर कहीं फंसे हुए हैं तो वे सामान्य़ प्रशासन विभाग के दिशा निर्देशों के तहत स्थानीय जिला पदाधिकारी से यात्रा पास प्राप्त कर सकते हैं। वे मुख्यालय आकर अपना योगदान दे सकते हैं। ज्वायनिंग के बाद वे तत्काल इसकी सूचना व्हाट्सएप्प के जरिए  जिला शिक्षा पदाधिकारी को देना होगा।


वहीं निलंबित शिक्षकों के संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि  वे अंकित मुख्यालय में योगदान देंगे। वहीं प्रारंभिक विद्यालयों के निलंबित शिक्षक संबंधित बीईओ या फिर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना ) के कार्यालय में योगदान देंगे।वहीं माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और पुस्तकालयाध्यक्षों को बीईओ के समक्ष योगदान देना होगा।