बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Jul-2023 05:38 PM
By First Bihar
DESK: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। मामले की सुनवाई कर रही वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने विवादित परिसर को छोड़कर बाकी हिस्से की ASI सर्वे का आदेश दे दिया है। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर ने बताया है कि कोर्ट ने पहले सील किए गए वजू टैंक को छोड़ मस्जिद परिसर के बाकी हिस्से का एएसआई सर्वे कराने का निर्देश दिया है। 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट जिला जज की अदालत में पेश करना होगा।
दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हिन्दू पक्ष ने दावा किया है कि मस्जिद के नीचे 100 फीट ऊंचा आदि विश्वेश्वर का स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है और वहां नियमित पूजा के इंतजाम किए जाएं। हिंदू पक्ष ने कोर्ट से मांग की थी कि पूरा ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपा जाए और ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाया जाए। 18 अगस्त 2021 को 5 महिलाओं ने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजन और दर्शन की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
बीजे 16 मई को वादी महिलाओं की तरफ से हिंदू पक्ष ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया था जिसमें यह मांग की गई थी कि ज्ञानवापी मस्जिद के विवादित हिस्से को छोड़कर पूरे परिसर की एएसआई जांच कराई जाए। इस याचिका पर बीते 14 जुलाई को जिला जज ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया है। बता दें कि एक पक्ष कहता है कि यह शिवलिंग है और दूसरा पक्ष कहता है कि यह एक फव्वारा है। अब इस सर्वे से पता चल सकेगा कि हिंदू पक्ष के दावे में कितनी सच्चाई है और यह भी पता चगेगा कि मस्जिद कितना पुराना है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...