ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / ज्ञानवापी केस में फैसला सुनाने वाले जज को फिर मिली धमकी, विदेशी नंबर...

ज्ञानवापी केस में फैसला सुनाने वाले जज को फिर मिली धमकी, विदेशी नंबर से आया Threat वाला कॉल

25-Apr-2024 03:23 PM

By First Bihar

DESK: वाराणसी के चर्चित ज्ञानवापी केस में फैसला सुनाने वाले जज रवि दिवाकर को फिर से धमकियां मिल रही हैं। विदेश से धमकी भरा कॉल आने के बाद न्यायमूर्ति ने बरेली के एसपी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी और सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 15 अप्रैल की शाम करीब पौने नौ बजे विदेशी नंबर से जज रवि दिवाकर के पर्सनल मोबाइल नंबर पर फोन आया और उन्हें धमकी दी गई। पिछले 20-25 दिन के भीतर उनके मोबाइल पर उस नंबर से कई बार फोन आए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बता दें कि वाराणसी में ज्ञानवापी केस में फैसला सनाने के बाद से ही जज रवि दिवाकर को धमकिया मिल रही हैं। पहली बार धमकी मिलने के बाद वाराणसी से उनका तबादला बरेली कर दिया गया था। पुलिस की तरफ से उनके और उनके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।


ज्ञानवापी फैसले के बाद जज रवि दिवाकर द्वारा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनके और उनके परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश दिया था हालांकि किसी कारण वश उनकी सुरक्षा को वाई श्रेणी से घटाकर एक्स श्रेणी कर दिया गया था।