पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
24-Jul-2023 12:00 PM
By First Bihar
DESK: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम 5 बजे तक ASI सर्वे पर रोक लगा दिया है। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को हाई कोर्ट जाने को कहा है। ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन कमेटी ने वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया।
दरअसल, बीते 21 जुलाई को मामले पर सुनवाई करते हुए वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने विवादित परिसर को छोड़कर बाकी हिस्से की ASI सर्वे का आदेश दे दिया था। 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट जिला जज की अदालत में पेश करनी थी। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को सुबह 7:00 बजे ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के लिए एएसआई टीम पहुंच थी। इस टीम ने सर्वे का काम शुरू कर भी कर दिया था।
जिला कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और सर्वे पर रोक लगाने की अपील की थी। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम पांच बजे तक एएसआई सर्वे पर रोक लगा दिया और आदेश दिया है कि ज्ञानवापी मस्जिद में अगले एक सप्ताह तक कोई खुदाई ना हो। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार यानी 31 जुलाई की तारीख तय की है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि फिलहाल यथास्थिति बनाए रखिए, खुदाई जैसी कार्रवाई ना की जाए।
यूपी सरकार के वकील तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि मस्जिद से कोई ईंट भी नहीं सरकाई गई है, एक सप्ताह तक किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। मस्जिद के किसी भी ढांचे में छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यह सिर्फ नाप करने और फोटोग्राफी का ही मामला है। बिना कोई खुदाई या तोड़फोड़ किए ही सर्वे किया जा सकता है।