ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक मामला: सीलबंद लिफाफा लेने से कोर्ट ने किया...

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक मामला: सीलबंद लिफाफा लेने से कोर्ट ने किया इनकार

31-May-2022 03:58 PM

DESK: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक होने के मामले में चारों वादी महिला आज सीलबंद लिफाफा लेकर कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की लेकिन वाराणसी के जिला जज ने लिफाफा लेने से इनकार कर दिया। वीडियो लीक केस की सुनवाई अब 4 जुलाई को होगी।


बता दें कि कल सोमवार की शाम चारों वादी महिलाएं रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी देवी और मंजू व्यास को कोर्ट ने बंद लिफाफा सौंपा था लेकिन लिफाफा सौंपने के थोड़ी देर बाद ही वीडियो लीक हो गया। इन महिलाओं का कहना है कि उनका सील बंद लिफाफा अभी तक खुला नहीं है बावजूद इसके वीडियो लीक हो गया। जिस हालत में कोर्ट ने सील बंद लिफाफा सौंपा था उसी स्थिति में वे इसे कोर्ट को वापस करने पहुंची थी लेकिन कोर्ट ने लिफाफा लेने से इनकार कर दिया। 


सोमवार की शाम कोर्ट ने शपथ पत्र के साथ हिन्दू पत्र की चार वादी महिलाओं को सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट और सर्वे का वीडियो दिया था। लिफाफा सौंपने के कुछ देर बाद ही वीडियो वायरल हो गया और कई चैनलों पर यह प्रसारित होने लगा। इससे आहत हिन्दू पक्ष की महिलाओं ने सील बंद लिफाफा अदालत में सौंपने और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र अदालत में दिया। इस दौरान कोर्ट ने लिफाफा लेने से इनकार कर दिया।  


वही इसी बीच मुस्लिम पक्ष की ओर से वीडियो लीक होने का मामला जिला जज की अदालत में उठाया गया। लीक हुए इस वीडियो में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिली आकृति दिखी थी जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा है और हिंदू पक्ष शिवलिंग बता रहा है। इस वीडियो को सर्वे टीम के फोटोग्राफर ने शूट कर कोर्ट को सौंपा था।