ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / Gyanvapi Masjid : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, सर्वे रिपोर्ट पेश होना मुश्किल

Gyanvapi Masjid : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, सर्वे रिपोर्ट पेश होना मुश्किल

17-May-2022 08:30 AM

DELHI : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है. लेकिन इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मांगी गई सर्वे रिपोर्ट पेश हो पाएगी, यह बात थोड़ा मुश्किल लग रही है. दरअसल ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट मिलने में देरी हो सकती है. कोर्ट कमिश्नर के मुताबिक अभी रिपोर्ट तैयार होने में वक्त लगेगा. सूत्रों की मानें तो जिला अदालत में आज सर्वे रिपोर्ट पेश होने की उम्मीद कम है. सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में अभी 2 दिन का वक्त और लग सकता है. कोर्ट कमिश्नर कोर्ट से वक्त मान सकते हैं कि उन्हें सर्वे रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए.


ज्ञानवापी मस्जिद विवाद अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच चुका है आपको बता दें कि मस्जिद में सर्वे का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया था. लेकिन सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है दोपहर 1:00 बजे सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है ज्ञानवापी अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग याचिका में की गई है.


आपको बता दें कि निचली अदालत के निर्देश पर ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे कराया गया था. सर्वे में मस्जिद के तालाब में शिवलिंग मिलने का दावा भी सामने आ चुका है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई है. ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष आज हाईकोर्ट में भी अपील कर सकता है. आपको यह भी बता दें कि मस्जिद के बाजू वाली जगह पर अदालत में सील करने का निर्देश दिया था. जिसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने की तैयारी में है.