खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Nov-2022 10:36 AM
DESK : गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी ने जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें छह सीटों से उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने धोराजी, खंभालिया, कुतियाना, भावनगर पूर्व, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डेडियापाड़ा और चोर्यासी विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
आपको बता दें, गुजरात चुनाव के लिए पहले चरण के लिए जारी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर रहे हैं। पिछले दिनों बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसके बाद आज यानी शनिवार को दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। बीजेपी ने धोराजी सीट से महेंद्रभाई पाडलिया को उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या और डेडियापाड़ा सुरक्षित सीट से हितेश देवजी वसावा को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने चोर्यासी विधानसभा सीट से संदीप देसाई को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की तरफ से अब तक कुल 166 उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...