पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
24-Aug-2020 07:20 AM
GOPALGANJ: गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को बड़ी राहत चुनाव से पहले मिली है. सीआईडी की टीम ने जो चार्जशीट कोर्ट को सौंपी है उसमें विधायक को क्लीन चीट दी है. इस केस को लेकर बिहार में जमकर राजनीति हुई थी. तेजस्वी यादव ने विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की थी.
विधायक को खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत
सीआईडी की टीम ने सीजीएम कोर्ट में जो चार्जशीट सौंपी है उसमें बताया गया है कि जेडीयू विधायक के खिलाफ इस ट्रिपल मर्डर केस में कोई सबूत नहीं मिला है. लेकिन उनके खिलाफ पूरक जांच की बात कही गई है. विधायक के भाई सतीश पांडेय, भतीजे और जिला पार्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय और रिश्तेदार बटेश्वर पांडेय के खिलाफ साजिशकर्ता के रूप में आरोप सही पाए गए हैं. इस मामले में विधायक फरार चल रहे हैं. जबकि बाकी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
24 जून को हुआ था ट्रिपल मर्डर
गोपालगंज के रूपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव के परिवार में ट्रिपल मर्डर हुआ था.इस घटना में जेपी यादव के पिता, भाई और मां की मौत हो गई थी. जबकि गोली से घायल जेपी यादव को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. बाद में वह ठीक हो गए. जेपी ने जेडीयू विधायक, उनके भाई सतीश पांडेय और भतीजे मुकेश पांडेय और रिश्तेदार बटेश्वर पांडेय पर केस दर्ज कराया था.