ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / MLA पप्पू पांडेय के रिश्तेदार की हत्या करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, छापेमारी के...

MLA पप्पू पांडेय के रिश्तेदार की हत्या करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

13-Aug-2020 04:48 PM

By Meraz Ahmad

GOPALGANJ: पुलिस को आज एक बड़ी उपलब्धि मिली है. गोपालगंज पुलिस ने गैंगस्टर अभिमन्यु उर्फ मनु तिवारी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. गैंगस्टर के पास से एक राइफल, देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुए मुठभेड़ में किसी तरह की हताहत होने की खबर नहीं है.

पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात में फुलवरिया थाने के चमारी पट्टी मिडिल स्कूल के पास इस गैंगस्टर के छिपे होने की खबर मिली. एसआईटी की टीम गठित कर हथुआ और गोपालगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में आधी रात को ही छापेमारी की गई . छापेमारी के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली, हालांकि बाद में एनकाउंटर होने के डर से गैंगस्टर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

मीरगंज थाने के नयागांव तुलसिया निवासी गैंगस्टर अभिमन्यु उर्फ मनु तिवारी पर जदयू विधायक उर्फ पप्पू पांडे के रिश्तेदार मुन्ना तिवारी और विधायक के करीबी रहे रेलवे के ठेकेदार शंभू मिश्रा की गोली मारकर हत्या किये जाने समेत डॉक्टर से रंगदारी करने सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.एसपी ने गिरफ्तारी के बाद सघन पूछताछ की और कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. एसपी ने कहा कि गैंगस्टर की इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पुलिस विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा.