पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-May-2024 01:50 PM
By RAKESH KUMAR
ARA : बिहार में एक बार फिर बालू को लेकर खुनी जंग देखने को मिली है। अब भोजपुर जिले के कोईलवर में बालू के धंधे में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर भीषण गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, करीब 6 अन्य लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। जिनका अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कोईलवर के कमालुचक दियारा में गुरुवार सुबह हुई। गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए सभी लोग सारण जिले के डोरीगंज इलाके के रहने वाले हैं। दोनों गुटों की ओर से करीब 50 राउंड गोली चलने की सूचना है। गोलीबारी की खबर लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी में मारे गए दोनों मजदूर थे। इनकी पहचान सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकाश महतो एवं तुलसी राय का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन राय शामिल है। उनकी मौत के बाद परिजन में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
वहीं, घटना की सूचना पाकर एसपी नीरज कुमार सिंह,कोईलवर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह एवं कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दियारा इलाके में स्थित कमालूचक बालू घाट पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है। जबकि जख्मी युवक भी सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व.रजक महतो का 40 वर्षीय पुत्र पूर्णवासी महतो है।