पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Mar-2024 03:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: अपने ही संसदीय क्षेत्र में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। बछवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे गिरिराज सिंह को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार लोगों से संपर्क में हैं। गिरिराज सिंह चुनाव के मद्देनजर लगातार जिले के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के साथ ही योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। गिरिराज सिंह रविवार को बरौनी डेयरी में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद बछवाड़ा में आयोजित एकीकृत उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
इसी दौरान एनएच- 28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास एनएच के किनारे खड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने गिरिराज के काफिले को घेर लिया और हाथ में बीजेपी के झंडे के साथ साथ काले झंडे लेकर गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाए। जिसके कारण गिरिराज सिंह का काफिला कुछ देर तक एनएच पर रूका रहा।
बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काला झंडा दिखाने वाले लोगों को हटाकर मामले को शांत कराया है। काला झंडा दिखाने वाले लोगों का कहना था कि बेगूसराय में लगाए गए पेप्सी प्लांट में जिले के एक भी आदमी को रोजगार नहीं मिला। काम सिर्फ उसी को मिला जिसने गिरिराज सिंह को पांच-पांच लाख रुपए दिए हालांकि बीजेपी का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़क किनारे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्वागत में खड़े थे। इसी दौरान सीपीआई समर्थित कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाया है।