देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
14-May-2020 03:42 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: क्वॉरेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था देख प्रवासी मजदूरों ने खुद क्वॉरेंटाइन सेंटर बना दिया. खुद ही साफ सफाई करते औ खाना बनाते हैं. गांव के लोग और घरवालों अनाज दें रहे हैं. गया जिले के पिछुलिया गांव के स्कूल में हरियाणा से आये 40 प्रवासी मजदूरों रह रहे हैं.
पिछले 9 दिन पहले सभी 40 मजदूरों ने वाहन को रिजर्व कर डुमरिया पहुंचा. उसके बाद सभी ने आईटीआई क्वॉरेंटाइन सेंटर पर जांच के लिए पहुंचे तो वहां के प्रभारी ने बताया कि ठहरने का जगह नहीं है घर चले जाइये कुछ दिन बाद जांच कराने आना. उसके बाद फिर दूसरा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सभी लोगों ने गया तो देखा कि वहां जगह नहीं है और जो पहले से रह रहे हैं उसी में रहने को बताया गया.
कोरोना के डर से सभी मजदूर पहाड़ को पार करते हुए गांव पहुंच गए तो गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने विरोध किया. उसके बाद सभी के परिजनों ने सूखा राशन देकर निकाल दिया. फिर प्रवासी मजदूरों ने गांव के बाहर स्कूल को अपना क्वॉरेंटान सेंटर बनाया. खुद सोशल डिस्टेंस का पालन करते दिखे खाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के द्वारा राशन मुहैया कराया गया. लेकिन स्कूल के छत पर ग्रामीण कुछ काम करते दिखे जिससे पूरे गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है चुकी सभी 40 मजदूरों का मेडिकल जांच नहीं की गई है.
इसके बारे में उपविकास आयुक्त किशोरी चौधरी ने बताया कि उनकी मर्जी है कहां उनलोग ठहरेंगे. लेकिन हमने उन मजदूरों को वापस क्वॉरेंटाइन सेंटर में लाने के लिए बीडीओ को आदेश दिया गया है. चुकी सभी लोग घर के पास रहना चाहते है जो संभव नही हैं. क्वॉरेंटाइन सेंटर में काफी जगह है और वहां महाराष्ट्र, दिल्ली और सूरत से आये मजदूरों के लिए अलग अलग कमरा बनाया गया. नए पुराने मजदूरों को एक साथ नहीं रखा जा रहा है.