पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
19-Aug-2020 08:21 AM
GAYA: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई. परेशान पति जब थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो बिहार पुलिस ने अनोखा सलाह दे डाली. पुलिस ने कहा कि केस करने से तो अच्छा है कि अपनी पत्नी को तुम तलाक ही दे दो. पुलिस की सलाह सुन पति हैरान हो गया. यह मामला गया के महकार थाना का है.
परेशान पति पहुंचा था थाना
परेशान शख्स अपनी पत्नी शिकायत करने को लेकर पहले एसडीपीओ कार्यालय गया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. फिर वह महकार थाना पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहा,लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बदले सलाहकार बन गई. नए थानाध्यक्ष ने बताया कि मैं कुछ दिन पहले ही आया हूं. मेरे आने से पहले का यह मामला है. इतना कह अपना पाला झाड़ लिया. शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी.
ममेरा भाई ने दिया धोखा
महकार थाना के श्याम नगर गांव के रहने वाले राजू प्रसाद शिकायत लेकर गया था. राजू ने बताया कि वह पत्नी संगीत और 2 बेटी और एक बेटा के साथ पटना में रहकर कमाता था. फुलवारीशरीफ का रहने वाला उसका ममेरा भाई राजकिशोर घर आता था. इस दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा और वह पत्नी को लेकर फरार हो गया है. पत्नी तीनों बच्चों को भी साथ लेकर वह फरार हुई है. पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है.