ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / गांव में तेंदुआ के घुसने से दहशत, पटना से पकड़ने वाली टीम के...

गांव में तेंदुआ के घुसने से दहशत, पटना से पकड़ने वाली टीम के आने का इंतजार

01-May-2020 03:56 PM

MADHUBANI : लॉकडाउन के बीच वीरान सड़कों के रास्ते जंगली जानवर अब गावों में पहुंच जा रहे हैं। मधुबनी ने महरैल गांव में तेंदुआ के घुसने के बाद हड़कंप मच गया। गांववालों ने वन विभाग को सूचना दी तो बताया गया कि पटना से पकड़ने वाली टीम आएगी तभी उसे पकड़ा जा सकेगा।


जिले के रूद्रपुर थाना क्षेत्र में महरैल गांव में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। गांव की बस्ती में घूमते हुए वह एक पेड़ के सहारे मकान की छत पर आराम से घूम रहा था। तभी पड़ोस के लोगों ने उसे देखा। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका फोटो भी लिया।  तेंदुआ की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। सभी अपने घरों में बंद हो गयेे। लोगों के मुताबिक नेपाल के जंगली इलाके से कमला या कोसी नदी के किनारे घूमते हुए तेंदुआ यहा पहुंचा होगा। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।


पहले तो लोगों ने गांव में चीता होने का हल्ला कर दिया। मगर बाद में तेंदुआ जैसा जानवर दिखने की बात कही गई।  एसडीओ को सूचना दी गई। वन विभाग को भी जानकारी दी गई। जब तक वन विभाग के लोग पहुंचते तब तक वह गांव से निकल कर रेलवे स्टेशन की तरफ चला गया। गांव के कुत्ते भी उसे देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े हुए।


एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने कहा कि सूचना पर वन विभाग को फोन किया गया। डीएफओ दरभंगा को भी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ को पकड़ने वाली टीम पटना से ही आ सकती है। इस बीच गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि तेंदुआ कमला नदी से सटे झाड़ी में चला गया है। गांव के लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है।