बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
20-Jun-2023 02:27 PM
By First Bihar
DELHI: यूपी, बिहार और झारखंड के साथ साथ कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू के कारण त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं जबकि कई लोगों की मौत की भी खबर है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों समेत तमाम अन्य विभागों के विशेषज्ञ भी शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई राज्यों से हीटवेब और हिट स्ट्रोक की खबरें आ रही थी। हाई लेव बैठक कर हालात की समीक्षा की गई है। केंद्र की तरफ से IMD, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की टीमें प्रभावित राज्यों में भेजी जाएंगी।
बता दें कि भीषण गर्मी और लू के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में लोगों की मौत की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लू लगने से सिर्फ बिहार में अबतक एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि लू लगने से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। मौसम विभाग की तरफ से भी लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। हालात पर केंद्र सरकार के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...