ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / गरीबों को मोदी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, अब दिसंबर 2023 तक मिलेगा...

गरीबों को मोदी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, अब दिसंबर 2023 तक मिलेगा फ्री राशन

23-Dec-2022 09:47 PM

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों के हित में बड़ा फैसला लिया है। नया साल आने के पहले ही लोगों को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के मुताबिक अब लोगों को दिसंबर 2023 तक सरकार मुफ्त में राशन देगी। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई है। नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले का देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।


कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत देश के करीब 80 करोड़ लोगों को अब मुफ्त अनाज मिलेगा। लोगों को दिसंबर 2023 तक अनाज लेने के लिए एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा। सरकार इस पर सालाना करीब दो लाख करोड़ रुपये का खर्च करेगी।


बता दें कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत, सरकार मौजूदा समय में हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अनाज 2 से 3 प्रति किलो की कीमत पर देती है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत कवर होने वाले परिवारों को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत, मुफ्त अनाज देने का पूरा बोझ उठाएगी।


हालांकि केंद्र सरकार ने फ्री राशन स्कीम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। यह योजना 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही है। इस योजना तहत 81.35 करोड़ लाभार्थियों को हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज मुफ्त मिलता है, जो नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत मिलने वाले अनाज से अलग होता है। कोविड काल में गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने साल 2020 में फ्री राशन स्कीम को शुरू किया था।